{"_id":"62d155c6bd5b8a56ac7a3b52","slug":"wife-eloped-with-neighbor-hurt-husband-killed-himself-by-consuming-poison-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीना के गम में छोड़ी दुनिया: पड़ोसी के साथ भागी पत्नी, आहत पति ने जहर खाकर की दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीना के गम में छोड़ी दुनिया: पड़ोसी के साथ भागी पत्नी, आहत पति ने जहर खाकर की दे दी जान
Fri, 15 Jul 2022 05:25 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 Jul 2022 05:25 PM IST
सार
कविंद्र ने बताया कि रविवार को पत्नी रीना को कासन निवासी रामबीर अपने साथ ले गया है। कविंद्र ने बताया कि रीना को तलाशने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मिली। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पत्नी पड़ोसी के साथ भागने से आहात होकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई की शिकायत पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी की शिकायत पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गौतमबुद्ध निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई हैं और गांव कासन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उसका एक भाई कविंद्र अपनी पत्नी के साथी किराए पर रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी रीना कपड़े की दुकान चलाती थी। बुधवार को छोटे भाई जितेंद्र ने फोन पर बताया कि कविंद्र की हालत ठीक नहीं है। छोटा भाई मौके पर पहुंचा तो देखा कविंद्र की तबीयत खराब होती जा रही थी। उसे निजी अस्पताल में ले जाने लगे।
विज्ञापन
रास्ते में ही कविंद्र ने बताया कि रविवार को पत्नी रीना को कासन निवासी रामबीर अपने साथ ले गया है। कविंद्र ने बताया कि रीना को तलाशने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मिली। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया है। छोटा भाई कविंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने कविंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन