फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When bulldozers were run on illegal colonies, the team was attacked

Gurugram News: अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला तो टीम पर कर दिया हमला

Thu, 17 Apr 2025 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
When bulldozers were run on illegal colonies, the team was attacked
डीटीपी सहित टीम के कई सदस्य घायल, जेसीबी के साथ भी की तोड़फोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बृहस्पतिवार को पुन्हाना के पैमा रोड पर करीब दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन आधा दर्जन शोरूम को ध्वस्त कर दिया। टीम जब कार्रवाई कर रही थी, उस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद होने के बावजूद लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में डीटीपी सहित जेसीबी का ड्राइवर घायल हो गया। जेसीबी पर पथराव किया गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। समाचार लिखे जाने तक तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही टीम हमलावरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
बृहस्पतिवार को डीटीपी बिनेश कुमार के नेतृत्व में पेमा रोड स्थित जमीन पर अवैध निर्माण होने को लेकर टीम के साथ कार्रवाई चल रही थी। तकरीबन दो दर्जन पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में टीम द्वारा लगभग आधा दर्जन अवैध निर्माणों को जेसीबी से तोड़ा गया। टीम जब दूसरे निर्माणाधीन दुकानों पर टीम कार्रवाई कर रही थी तो तभी मौके पर उपस्थित लोगों ने डीटीपीओ बिनेश कुमार से साथ धक्का मुक्की व मारपीट शुरू करते हुए टीम पर पथराव कर दिया। हमले में डीटीपी बिनेश कुमार के हाथ में चोट आई तो अन्य कई कर्मचारी घायल हो गए। पथराव के कारण जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने डीलरों को यह चेतावनी भी दी गई थी कि दोबारा से निर्माण कार्य किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त भूमाफिया आदेशों को दरकिनार करते हुए फिर से निर्माण कार्य करने लगे। जहां पर इन्होंने बड़े-बड़े शोरूम खड़े कर दिए। विभाग को इसकी शिकायत मिली तो बृहस्पतिवार को पुलिस बल को साथ लेकर यह तोड़फोड़ अभियान चलाया गया है। बिनेश कुमार ने बताया कि जब तक विभाग से परमिशन नहीं ली जाएगी, तब तक अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान करीब छह शोरूम को तोड़ा गया है। अगर प्रापर्टी डीलर अवैध कॉलोनी में निर्माण करने से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनेश कुमार ने कहा कि ऐसी सभी कॉलोनियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो अवैध रूप से काटी जा रही हैं। यह तोड़फोड़ अभियान रुकने वाला नहीं है। पुन्हाना में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिनेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विभाग से अनुमति लेने के बाद ही निर्माण कार्य करें। विभाग अनुमति देने के लिए तैयार है। लोग भू माफियाओं के चक्कर में आकर अपनी खून पसीने की कमाई को बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध निर्माण कार्यों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed