फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wheat procurement could not start due to moisture

Gurugram News: नमी के कारण अब तक शुरू नहीं हो सकी गेहूं की खरीद

Fri, 07 Apr 2023 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement could not start due to moisture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। फर्रुखनगर स्थित अनाजमंडी में बीते दिनों हुई बारिश के कारण गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। गेहूं में तय मात्रा से अधिक नमी होने के कारण एजेंसियां इसकी खरीद में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं।

प्रदेश सरकार ने गेहूं की खरीद एक अप्रैल से ही शुरु कर दी थी, लेकिन बीते एक सप्ताह में भी बिक्री आगे नहीं बढ़ सकी है। खरीद एजेंसियों का कहना है कि जांच में गेहूं में आठ फीसदी से अधिक नमी मिलने पर उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। मार्केट कमेटी के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव मनीष कुमार ने बताया कि मंडी आने वाले गेहूं किसानों के गेट पास बना दिए गए हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में अगर मौसम सही रहा तो गेहूं की खरीद भी शुरु हो जाएगी। इसके अलावा मंडी में अब तक 211 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed