फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   We will not let the contract open, women blocked the road

Gurugram News: नहीं खुलने देंगे ठेका, महिलाओं ने की सड़क जाम

Sat, 07 Jun 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
We will not let the contract open, women blocked the road
तावडू। नगर के पटौदी रोड स्थित बाला पीर कॉलोनी में शराब का ठेका खोले जाने की तैयारी का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। शुक्रवार को कॉलोनी की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय महिलाओं मूर्ति देवी, कमला, सरोज, फरमीना, दीप्ति, राजकुमारी समेत अन्य लोगों ने बताया कि प्रस्तावित शराब ठेका कॉलोनी के ठीक सामने खोला जा रहा है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं गुजरती हैं। इससे पहले भी शराब ठेके के आसपास नशेड़ियों द्वारा महिलाओं और बच्चियों के साथ अशोभनीय व्यवहार की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी मार्ग से स्कूल बसें भी बच्चों को लाती-ले जाती हैं, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है। वहां मौजूद महिलाओं ने कहा कि हम यहां ठेका नहीं खुलने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब का ठेका इस स्थान से हटाया जाए। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल ठेके के कार्य को स्थगित कर दिया गया है। अब सोमवार को एसडीएम की अध्यक्षता में सुनवाई होगी, जिसमें स्थानीय लोग अपनी आपत्तियां रख सकेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed