{"_id":"6a1c1bc6867349e0b107f0ed","slug":"waterlogging-in-front-of-the-bus-stop-due-to-light-rain-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89800-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बस स्टॉप के आगे हल्की बारिश में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बस स्टॉप के आगे हल्की बारिश में जलभराव
विज्ञापन
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कई दिन तक भरा रहता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-52 बस स्टॉप के आगे हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आ गई है। यात्रियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है।
स्थानीय निवासी प्रणव ने बताया कि बारिश रुकने के बाद भी कई दिन तक सड़क पर पानी भरा रहता है। पानी निकालने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोगों को मजबूरी में पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो देते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, यात्री वेदप्रकाश ने कहा कि बस स्टॉप के आसपास रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। जलभराव के कारण यात्रियों को बस पकड़ने और सड़क पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। उन्होंने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी भी बढ़ जाती है और मच्छरों के पनपने का खतरा बना रहता है।