{"_id":"687fdaf30ad128e1190999a9","slug":"water-logging-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-116418-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाजार, सड़क, हाईवे हर जगह हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाजार, सड़क, हाईवे हर जगह हुआ जलभराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। पिछले एक सप्ताह से उमस से परेशान लोगों ने मंगलवार को हुई झमाझम बरसात के बाद राहत ही सांस ली, लेकिन दूसरी ओर इस सीजन की सबसे अधिक बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। झमाझम बरसात ने एक बार फिर से नगर परिषद के पानी निकासी के दावों की पोल खोल के रख दी है। बरसात के कारण जहां कई कालोनियों और बाजार में जलभराव हो गया, वहीं कई मकानों में अंदर पानी प्रवेश कर गया। बरसाती पानी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शहर में पिछले काफी समय से ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था के कारण भी जलभराव अधिक हो रहा है। नालियां कीचड़ और गंदगी से अटी पड़ी हैं।
कई घंटों तक रहा जलभराव
मंगलवार को हुई तेज बरसात के कारण अनाज मंडी, सब्जी मंडी, नगर परिषद कार्यालय के बाहर, खंड विकास कार्यालय के बाहर, रेलवे रोड, पुन्हाना चौक के अलावा अन्य कई जगहों पर घंटों तक पानी भरा रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड पर बरसाती पानी भरना तो अब आम बात हो चुकी है। हालांकि, यहां भी पानी निकासी के लिए ड्रेन बनाई हुई हैं, लेकिन बरसात होने के बाद सभी सुविधाएं धराशायी हो जाती हैं। सीजन की सबसे अधिक बरसात के कारण पुन्हाना चौक स्थित राजकीय विद्यालय के छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को शहर में व्याप्त समस्याएं नजर नहीं आती हैं, फोन करते हैं तो फोन रिसीव नहीं किए जाते। इस बारे में एसडीएम बैलिना ने बताया कि वह जल्द ही अधिकारियों के साथ मीटिंग करके पानी निकासी के बारे प्रयास करेंगे।