फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   volvo buses of haryana roadways closed from 1 august 2020

यात्री नहीं मिलने से रोडवेज की सभी वॉल्वो बंद

Mon, 03 Aug 2020 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
volvo buses of haryana roadways  closed from 1 august 2020
गुरुग्राम बस डिपो में खड़ी वोल्वो बसें। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम (कृष्ण कुमार)। रोडवेज की वॉल्वो बसों में सफर का आनंद अब शहर के यात्री नहीं ले पाएंगे। दरअसल, रोडवेज ने एक अगस्त से डिपो की सभी वॉल्वो बसों को बंद कर दिया है। इन बसों में पंचकूला, चंडीगढ़, आगरा और अंबाला जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को अब भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों का खर्चा ज्यादा कमाई कम होने के कारण बसों को बंद किया गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम रोडवेज डिपो में करीब 18 वॉल्वो की बसें मुख्य तौर पर चार लंबे रूटों पर चल रही थी। आम दिनों में जहां पूरे गुरुग्राम डिपो में यह बसें ही सबसे ज्यादा कमाई करती थीं, लॉकडाउन के कारण इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या घट गई। बस वातानुकूलित होने के कारण डीजल की खपत भी ज्यादा होती है। यात्रियों की संख्या घटने व सामाजिक दूरी के नियम के पालन में पूरे यात्री बस में नहीं बैठाने के कारण इन बसों से रोडवेज को आए दिन कमाई की जगह घाटा होने लगा। इस कारण रोडवेज अधिकारियों ने इन बसों को पहली अगस्त से बंद कर दिया है।
विज्ञापन

एक दिन में करीब दो हजार से ज्यादा यात्री करते थे सफर
रोडवेज की इन 18 वॉल्वो बसों में लॉकडाउन से पहले दो हजार से भी ज्यादा यात्री सफर करते थे, लेकिन लॉकडाउन में यात्रियों की संख्या आधी भी नहीं रही। गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए सरकारी अधिकारियों समेत वीआईपी लोग इन बसों में सफर करते थे। कोरोना के कारण इन लोगों ने बसों से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री नहीं मिलने के कारण वॉल्वों की बसों को बंद किया गया है। बसों की सभी बुकिंग को रद्द कर बसों को डिपो में खड़ा कर दिया है। खाली बसों को चलाने से विभाग को घाटा हो उठाना पड़ रहा था।
- अभिनव दुआ, ट्रैफिक प्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed