फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Visa consultant arrested for duping Rs 2.92 crore through digital fraud

Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट करके 2.92 करोड़ रुपये ठगे, मामले में शामिल वीजा कंसलटेंट गिरफ्तार, पढ़ें खुलासा

Sun, 30 Nov 2025 05:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Nov 2025 05:42 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मामले में ठगी गई राशि 2.92 करोड़ उसके अन्य साथी आरोपियों द्वारा अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी। इनमें से 39 लाख रुपये अशीषभाई रमनलाल राणा द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।

विज्ञापन
Visa consultant arrested for duping Rs 2.92 crore through digital fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

विज्ञापन

साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करके 2.92 करोड़ रुपये ठगने के मामले में संलिप्त गुजरात के वीजा कंसलटेंट को 28 नवंबर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने भाई के माध्यम से बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। साइबर ठगों ने उक्त बैंक खाते का प्रयोग करके 39 लाख रुपये ठगने की वारदात को अंजाम दिया था।


आरोपी की पहचान गुजरात के तापी निवासी अशीषभाई रमनलाल राणा (36) के रूप में हुई है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह वर्ष 2021 से दुबई में वीजा कंसल्टेंट के रूप में काम करता है। मई 2025 में वह दुबई से भारत आया था। आरोपी अशीषभाई रमनलाल राणा को दो दिन के रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों व अन्य साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मामले में ठगी गई राशि 2.92 करोड़ उसके अन्य साथी आरोपियों द्वारा अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी। इनमें से 39 लाख रुपये अशीषभाई रमनलाल राणा द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। यह बैंक खाता उसके भाई मितेश ने ही उसे उपलब्ध कराया था। इसके बाद अशीषभाई रमनलाल राणा ने वह बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। अशीषभाई रमनलाल राणा के भाई मितेश को यह बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले 12.80 लाख रुपये मिले थे।

क्या था मामला
दिनांक 04.12.2024 को एक महिला ने पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि इसके बेटे के पास एक व्हाट्सएप ऑडियो कॉल आई, जिसमें बताया गया कि इसके बेटे के आधार कार्ड का प्रयोग हवाला के काम में हुआ है। इसने मना कर दिया तो उन्होंने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एफआईआर दर्ज कराने का डर दिखाया फिर उन्होंने एक सीबीआई अफसर से वीडियो कॉल करके इनको डिजिटल अरेस्ट करने की बात कही और इसका नाम हवाला के केस में शामिल होने का डर दिखाते हुए इससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 92 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस शिकायत पर पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट करके 2.92 करोड़ रुपये ठगने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक आरोपी अशीषभाई रमनलाल राणा व इसके भाई मितेश सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशीषभाई रमनलाल राणा को दो दिन की रिमांड पर अन्य वारदातों व अन्य साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed