फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Violence or Mischief: Stones were pelted at the house of a particular community, the car was set on fire

हिंसा या शरारत : समुदाय विशेष के घर पर किया पथराव, कार को किया आग के हवाले

Thu, 10 Aug 2023 08:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 10 Aug 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Violence or Mischief: Stones were pelted at the house of a particular community, the car was set on fire
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त के शहर में हालात सामान्य होने के दावे गलत साबित होते दिख रहे हैं। बीते बुधवार को ही बिलासपुर चौक पर एक समुदाय विशेष के व्यक्ति के घर पर पथराव किया गया। दूसरी तरफ भोंडसी थाना क्षेत्र के कृष्णा कुंज में देर रात को एक कार को दो युवकों ने जला दिया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार जल चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार निवासी असलम ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार साल से भोड़ाकला में रह रहे हैं। वह ऑटो इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को वह अपनी दुकान पर आए थे। करीब 11 बजे उनकी पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि घर पर करीब एक दर्जन युवकों ने पथराव करके घर के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
कृष्णा कुंज में कार में दो युवकों ने लगाई आग
भोंडसी थाना क्षेत्र के कृष्णा कुंज में बुधवार देर रात को दो युवकों ने एक गाड़ी में आग लगा दी। मारुति कुंज चौकी इंचार्ज अमित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो युवक गाड़ी में आग लगाते हुए दिखाई दिए हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने समुदाय विशेष की कार को निशाना बनाने वाली बात से इंकार करते हुए कहा कि यह किसी की शरारत नजर आती है। पुलिस प्राथमिक जांच में निजी दुश्मनी मान रही है। हालांकि पुलिस हिंसा और शरारत दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed