{"_id":"6050f1fc8ebc3eda4d71abe6","slug":"video-made-before-suicide-told-the-reason-for-dying-gurgaon-news-noi5717185131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइट से पहले बनाया वीडियो, बताया मरने का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइट से पहले बनाया वीडियो, बताया मरने का कारण
विज्ञापन
गुरुग्राम। आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रेमचंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। जेब से मिले सुसाइट नोट में उसने ठेकेदार सतीश और नरेंद्र तथा अन्य कंपनियों पर धोखाधड़ी कर पैसा ऐंठने का आरोप लगाया है। साथ ही मरने से पहले वीडियो क्लिप भी बनाई थी जिसमें मरने का कारण भी बताया। इस बारे में पिता रोहताश की ओर से शिवाजी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
फर्रुखनगर निवासी रोहताश ने शिवाजी नगर थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि प्रेमचंद्र बिजली ठेकेदार सतीश और नरेंद्र के यहां काम करता था। उसे तीन साल से वेतन नहीं दिया गया। वह कई बार ठेकेदार से अनुरोध कर चुका था। इसके अलावा दो अन्य कंपनियों ने भी प्रेमचंद्र के साथ धोखाधड़ी की थी। जिसके कारण वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसका उल्लेख उसने वीडियो क्लिपिंग में भी किया है।
यह वीडियो जिला कोर्ट के बाहर एक चाय विक्रेता बदरी राम के पास से मिली है जिसमें दो कंपनियों के खिलाफ अलग-अलग तारीखों में 80 हजार रुपये की ठगी का भी उल्लेख किया गया है। इस वीडियो क्लिीपिंग को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में रोहताश ने कहा है कि प्रेम चंद्र की मौत की जानकारी सोहना चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस ने उसकी पत्नी मीना को दी थी। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे तो वहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।