{"_id":"6afeeef56bcd52a17307f475","slug":"shweta-and-priyanka-won-a-silver-medal-in-archery-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107864-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीरंदाजी में श्वेता और प्रियंका ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीरंदाजी में श्वेता और प्रियंका ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
70 मीटर टीम इवेंट में हरियाणा को दिलाई सफलता, नेशनल गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिलांग में आयोजित 46वीं रिकर्व एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की श्वेता सिंह और प्रियंका ठाकरान ने 70 मीटर टीम इवेंट में रजत पदक जीता। साथ ही हरियाणा टीम ने आगामी होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से यह प्रतियोगिता 11 से 18 नवंबर तक मेघालय के शिलांग में आयोजित हुई थी। जिला तीरंदाजी कोच भगवत सिंह, खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, खेल स्टेडियम समिति सोहना के अध्यक्ष और उपमंडल अधिकारी अखिलेश कुमार, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, हरियाणा तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला तीरंदाजी संघ गुरुग्राम के अध्यक्ष पवन शर्मा और जिला तीरंदाजी संघ के सचिव कपिल कौशिक ने बधाई दी।