फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicles without PUC will not get fuel.

Gurugram News: बिना पीयूसी वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन

Tue, 29 Sep 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Vehicles without PUC will not get fuel.
गुरुग्राम। सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गुरुग्राम में अब पेट्रोल पंप से लेकर निर्माण स्थलों तक निगरानी और कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) और निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरों से वाहनों की निगरानी की जाएगी। शहरी विकास के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने मंगलवार को 13वीं जिला समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम में भी बिना वैध पीयूसी वाले और निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। आरटीओ और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जिले में 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले प्रदूषण उत्सर्जन स्थलों पर वेब कैमरे और लो-कॉस्ट सेंसर लगाना अनिवार्य किया गया है। इन उपकरणों को सीएक्यूएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालयों से जोड़ा जाएगा, जिससे संबंधित स्थलों की ऑनलाइन निगरानी की जा सके। जिले में ऐसे 1054 स्थलों की पहचान की गई है। इनमें से 907 पर वेब कैमरे और 534 स्थलों पर लो-कॉस्ट सेंसर लगाए जा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed