फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vande Bharat train between Delhi to Ajmer will start on April 12

Gurugram News: दिल्ली से अजमेर के बीच वंदे भारत ट्रेन का 12 अप्रैल को होगा शुभारंभ

Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat train between Delhi to Ajmer will start on April 12
13 अप्रैल से वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। दिल्ली से अजमेर के मध्य वंदे भारत ट्रेन का संचालन आगामी 12 अप्रैल से शुरू होगा। रेलवे विभाग ने इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वंदे भारत ट्रेन जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी, जोकि अलवर व गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ठहराव करके नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन शुभारंभ पर पहले दिन रेलवे विभाग की ओर से आमंत्रित किए गए अतिथिगण ही ट्रेन में सफर करेंगे। आम यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन 13 अप्रैल से संचालित होगी। वंदे भारत ट्रेन के किराए, रेलवे स्टेशनों पर ठहराव की समय सारिणी सोमवार को घोषित होने की संभावना है। किराए व ठहराव का शेड्यूल जारी होने साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू पोर्टल पर शुरू होगी। यात्री रेलवे विभाग के पोर्टल के माध्यम से वंदे भारत में सफर करने के लिए अपनी आरक्षित टिकट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed