{"_id":"688120db739afdc4460d094a","slug":"van-mahotsav-will-be-inaugurated-on-august-2-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63003-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो अगस्त को होगा वन महोत्सव का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो अगस्त को होगा वन महोत्सव का उद्घाटन
विज्ञापन
आठ सौ एकड़ में बनने वाले मातृ वन का भी होगा शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वन विभाग की ओर से दो अगस्त को वन महोत्सव का उद्घाटन सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया जाएगा। इस मौके पर 800 एकड़ में बनने वाले मातृ वन का शिलान्यास होगा।इसमें केंद्रीय वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के वन मंत्री राव नरबीर सिंह हिस्सा लेंगे।
इस दौरान अरावली जंगल सफारी के लिए प्रस्तावित जगहों और लेपर्ड ट्रेल का दौरा भी किया। वहीं, एक पेड़ मां के नाम अभियान भी चलाया जाएगा। नूंह और गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र में 10 हजार एकड़ में विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाए जाने की योजना है। इसमें पहले चरण में 2500 एकड़ में जंगल सफारी बनाई जाएगी।
मातृ वन बनेगा इको टूरिज्म का केंद्र
गुरुग्राम फरीदाबाद रोड में खुशबू चौक से घाटा चौक के बीच पौधरोपण कर मातृ वन की शुरुआत की जाएगी। वन संरक्षक (दक्षिणी क्षेत्र) सुभाष यादव ने बताया कि अरावली क्षेत्र में मातृ वन में काबुली कीकर के स्थान पर लंबे समय तक टिके रहने वाले देसी और स्थानीय पेड़ पौधे लेंगे। इसमें बरगद, पीपल, गूलर, बेल और अरावली मूल के पौधे लगाए जाएंगे। मातृ वन को कई हिस्सों में बांटा जाएगा। इसमें बोधी वाटिका, जिसमें बगरद, पीपल व गूलर के पेड़ होंगे। वहीं, पुष्प वाटिका भी होगी, जिसमें फूलों की विभिन्न किस्में शामिल होंगी। एक औषधीय पौधों की वाटिका होगी। एक वाटिका जिसमें बांस की किस्में लगाई जाएंगी। इसमें नेचर ट्रेल, साइकिल ट्रैक, योग स्थली, बैठने की सुविधा, जन सुविधाएं, पार्किंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगा।