फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   University room caught fire due to short circuit

Gurugram News: शॉर्ट सर्किट से यूनिवर्सिटी के कमरे में लगी आग

Thu, 31 Aug 2023 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
University room caught fire due to short circuit
शॉर्ट सर्किट से यूनिवर्सिटी के कमरे में लगी आग
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-53 की आईआईएलएम यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल पर एक रूम में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। आग के चलते कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया, जिसने आग पर काबू पा लिया। आग शार्ट सर्किट के चलते लगी बताई गई है, जिसमें किसी तरह की जान की हानि नहीं हुई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वीरवार सुबह करीब पौने 12 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-53 की आईआईएलएम यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में आग लग गई है। रूम नंबर 68 में लगी आग के कारण एसी यूनिट, फर्नीचर व यूनिवर्सिटी का रिकॉर्ड सहित फोटो कॉपी मशीन, प्रिंटर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी को मौके पर भेज दिया गया, जिसने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी नीतीश भारद्वाज ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसके कारण बड़ी घटना नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जांच के बाद ही आग लगने के असल कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed