फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Underpasses will also be included in the GPR survey of the metro in the second phase.

Gurugram News: दूसरे चरण में मेट्रो के जीपीआर सर्वे में अंडरपास भी होंगे शामिल

Tue, 23 Sep 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Underpasses will also be included in the GPR survey of the metro in the second phase.
सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक किया जाना है सर्वे, पहले खोदाई करने की जरूरत नहीं होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वे कराने जा रहा है। कॉरिडोर में आ रहे पांच अंडरपास वाली जगहों का भी सर्वे होगा। सर्वे में मेट्रो रूट में आ रहे सीवर-पानी, गैस लाइन और बिजली तारों की सही जानकारी मिल सकेगी।
जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मेट्रो निर्माण के लिए काम चल रहा है। दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक मिट्टी जांच के साथ जीपीआर सर्वे शुरू किया गया था। हालांकि, बारिश के कारण जीपीआर सर्वे रोकना पड़ा था जबकि मिट्टी जांच चल रही है। जीएमआरएल के अनुसार जल्द जीपीआर सर्वे पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी स्टेशन तक सर्वे होगा। दूसरे चरण में सेक्टर 3ए/4/5 में रेलवे रोड चौक, सेक्टर-5 जंक्शन से शीतला माता रोड (वन वे), कृष्णा चौक, रेजांगला चौक व पुरानी दिल्ली रोड पर अंडरपास बनना हैं। इनकी अनुमानित लागत करीब 350 करोड़ रुपये हैं। मेट्रो के साथ इन जगहों पर अंडरपास को लेकर भी सर्वे कराया जाएगा। इनका निर्माण जीएमआरएल को करना है। ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) या भू-भेदी रडार एक भूभौतिकीय तकनीक है जिससे जमीन के नीचे की परतों और वस्तुओं की छवि तैयार की जाती है। करीब 10 मीटर की गहराई तक वस्तुओं की जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed