फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Under the Cow Honor Campaign, a memorandum was submitted demanding the status of Mother Nation.

Gurugram News: गो सम्मान अभियान के तहत राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Apr 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Under the Cow Honor Campaign, a memorandum was submitted demanding the status of Mother Nation.
गुरुग्राम। शहर में गो सम्मान दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में गोभक्त सड़कों पर उतरे। लोगों ने केंद्र सरकार से गो माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में स्वामी जगदीश गोपाल महाराज का सान्निध्य रहा, जबकि नेतृत्व नंदी महाराज ने किया। इस दौरान शहर गो माता की जय और जब तक सूरज-चांद रहेगा, गो माता का नाम रहेगा जैसे नारों से गूंज उठा। लोगों ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि गोवंश भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस आस्था को संवैधानिक मान्यता मिले। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देशभर में हजारों तहसीलों में इस तरह के आयोजन किए गए हैं और यह अभियान व्यापक जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलता और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगता, तब तक यह शांतिपूर्ण और वैचारिक आंदोलन जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed