{"_id":"6af705b7ce6d4854bb0b8991","slug":"under-9-district-roll-ball-championship-tomorrow-school-teams-to-participate-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107198-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप कल, स्कूल टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप कल, स्कूल टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन
आरकेएसए मल्टी स्पोर्ट्स अकादमी में होंगे मुकाबले, सुबह नौ बजे खिलाड़ियों को करना होगा रिपोर्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में कम उम्र के खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से 15 नवंबर को अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। गुरुग्राम रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और खेल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके जरिए नौ साल से कम उम्र के खिलाड़ी खेल में प्रतिभा दिखाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता आरकेएसए मल्टी स्पोर्ट्स अकादमी में होगी। रविवार सुबह नौ बजे खिलाड़ियों को रिपोर्ट करना होगा। एसोसिएशन की ओर से जिले के सभी स्कूलों और खेल अकादमियों को अपनी टीमें भेजने के लिए आमंत्रित किया गया है। गुरुग्राम रोल बॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राज कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देने की व्यवस्था भी की है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसका उद्देश्य छोटी उम्र से ही बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीम के साथ मिलकर खेलने की क्षमता विकसित करना है।