फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unbaked clay Ganesha idols became the center of attraction.

Gurugram News: कच्ची मिट्टी की गणपति मूर्तियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Sat, 12 Sep 2026 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Unbaked clay Ganesha idols became the center of attraction.
सड़को पर बीक रहे है कच्ची मिट्टी के गणेश जी । संवाद
तीज और गणेश उत्सव की खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरितालिका तीज और गणेश उत्सव से पहले छुट्टी वाला दिन यानी शनिवार और रविवार होने की वजह से बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। सड़क किनारे लगी गणपति की मूर्तियों की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस बार कच्ची मिट्टी से तैयार की गई गणपति की मूर्तियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इन मूर्तियों में ज्यादा पेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इन्हें मोती, कपड़े और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया है।


दुकानदारों के अनुसार कच्ची मिट्टी की मूर्तियों का रूप काफी आकर्षक होने के साथ-साथ पारंपरिक भी नजर आता है। क्योंकि पहले कई लोग अपने हाथों से मूर्तियां तैयार करते थे। यही वजह है कि बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग इन मूर्तियों को देखने और खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि अलग-अलग आकार और सजावट वाली गणपति की मूर्तियां उपलब्ध हैं। इन मूर्तियों को पानी में डालने के बाद 10 मिनट में घोल जाएगा। उस पानी को आप लोग गमलों में डाल सकते है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। वहीं, गणेश उत्सव और हरितालिका तीज को देखते हुए लोग पूजा सामग्री, सजावटी सामान, कपड़े और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed