{"_id":"682e12c1e5435b03310f484b","slug":"unannounced-power-cuts-increase-problems-for-city-dwellers-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-58116-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली के अघोषित कटों से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली के अघोषित कटों से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
- बिजली केंद्रों पर एक सप्ताह के अंदर 2 हजार से अधिक शिकायतें पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चिलचिलाती गर्मी में बिजली के अघोषित कट से साइबर सिटी के निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। बिना सूचना के बिजली कटों से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। गुरुग्राम के बिजली शिकायत केंद्रों पर एक सप्ताह के अंदर बिजली कट की दो हजार से अधिक शिकायतें पहुंची हैं।
अत्यधिक गर्मी की वजह से शहर में ब्रेक डाउन की शिकायतें भी बढ़ी हैं। हालांकि बिजली निगम ने 2,000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति का दावा किया है मगर सोसाइटियों और सेक्टरों में बिजली कटौती और ब्रेकडाउन भी खूब हो रहे हैं। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार 12 मई से 19 मई तक सर्किल वन यानी पुराने शहर, मानेसर, द्वारका एक्सप्रेस वे और गांवों से 10,244 बिजली की शिकायतें निगम में दर्ज कराई गईं। इनमें गुरुग्राम शहर के सर्किल वन के इलाके से 6,729 और मानेसर से 3,415 शिकायतें आईं। इन दोनों जगहों से कुल 10,144 शिकायतें आईं।
-- -- -- -
आईडीसी सब डिविजन में आईं सबसे ज्यादा शिकायतें
सब डिविजन स्तर पर देंखे तो सबसे ज्यादा आईडीसी सब डिविजन से शिकायतें आई हैं। 12 मई से 19 मई तक आईडीसी सब डिविजन से 2,429 शिकायतें आई हैं। इसी सब डिविजन में बिजली निगम का मुख्यालय महरौली रोड स्थित हेतरी हाउस भी आता है। शहर का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र भी इसी सब डिविजन में है। जहां ऑटोमोबाइल, कारों की मरम्मत, रखरखाव संबंधित कंपनियां और करीब 200 उद्योग स्थित हैं। सर्किल वन क्षेत्र में न्यू पालम विहार सब डिविजन बिजली संबंधित शिकायतों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां से इस दौरान 1,516 शिकायतें आईं। इस सब डिविजन में द्वारका एक्सप्रेस वे की सोसाइटियां और राजेंद्रा पार्क, न्यू पालम विहार की सघन आबादी वाले क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
कादीपुर सब डिविजन में 1,334, न्यू कॉलोनी से 1,303, फर्रुखनगर से 1,301 शिकायतें आई हैं। सेक्टर 37 सब डिविजन से सबसे कम 147 शिकायतें बिजली निगम को इस दौरान मिलीं हैं। मानेसर से 406, बोहड़ाकलां से 718, पटौदी से 616 शिकायतें मिली हैं। खेड़की दौला से 196 और हेलीमंडी से 178 शिकायतें आई हैं।
-- --
सूचनाएं सही नहीं मिलती
सेक्टर 109 स्थित एटीएस ककून सोसाइटी के निवासी राज सिंगला ने बताया कि पिछले तीन दिनों से रोजाना रात के दस बजे बिजली चली जाती है, वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होने लगता है। कल रात चार घंटे जब बिजली नहीं आई तो बिजली निगम से सवाल किया तो स्थानीय अधिकारी ने बताया कि फीडर ब्रेक डाउन है। सोसाइटी के पास सबस्टेशन से स्वतंत्र केबल है। इसी लाइन से पड़ोस की कैलेडियम सोसाइटी को भी बिजली मिलती है। अगर फीडर ब्रेक डाउन होता तो उनके यहां बिजली कैसे होती।