फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two youths killed in separate road accidents.

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 12 Sep 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in separate road accidents.
बिलासपुर, फर्रुखनगर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

नंबर गेम- 4 घायल जिसमें एक युवती भी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पहले मामले में राठीवास गांव निवासी सतबीर ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा बेटा राहुल खेती-बाड़ी के साथ म्यूजिक सिस्टम का काम करता था। बुधवार को म्यूजिक सिस्टम की पिकअप गाड़ी में कोई खराबी आ गई थी। उसके स्पेयर पार्ट लेने के लिए वह अपने जानकार शशि के साथ उसकी बाइक पर शंकर वाली ढाणी की तरफ गया था। स्पेयर पार्ट नहीं मिलने पर दोनों वापस बिलासपुर चौक की ओर जा रहे थे। बिनौला फ्लाईओवर की पुलिया के नीचे पंचगांव चौक की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शशि सड़क किनारे जा गिरा लेकिन राहुल ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। पहिये उसके ऊपर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शशि का इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सुल्तानपुर स्थित शिव विहार कालोनी निवासी अतर सिंह ने फर्रुखनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे एसजीटी अस्पताल से उन्हें बेटे अजय के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि हादसे में लगी चोटों के कारण अजय की मौत हो चुकी है। पिता ने पुलिस को बताया कि अजय बाइक से जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में चकरपुर निवासी विकास कुमार ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अगस्त को वह अपने दोस्त मनोज बनर्जी के साथ स्कूटी से मानेसर जा रहा था। खेड़कीदौला टोल से आगे सर्विस रोड पर सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। विकास के हाथ, पैर और छाती में गंभीर चोटें आईं और कई जगह फ्रैक्चर हुआ। उन्हें उपचार के लिए एम्स ट्रामा सेंटर दिल्ली में भर्ती कराया गया है। मनोज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ई-रिक्शा और गाड़ी ने युवती को मारी टक्कर
सहारा मॉल के सामने सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार को एक युवती को पहले ई-रिक्शा ने और फिर एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवती घायल हो गई। घायल हुई युवती को पुलिस ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। युवती की शिकायत पर एमजी चौकी ने मामला दर्ज कर लिया है। नाथूपुर निवासी अमिता सिंह घर से सेक्टर-29 स्थित क्रोमा में ड्यूटी के लिए जा रही थी। उसी दौरान जेएमडी माल की तरफ से आई तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने अमिता को टक्कर मार दी। इसके बाद एमजी रोड मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक की तरफ से आ रही गाड़ी ने भी उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed