{"_id":"6aa04be4618c2028fc0a5c50","slug":"two-year-old-girl-run-over-by-vehicle-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100434-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो साल की बच्ची को गाड़ी ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो साल की बच्ची को गाड़ी ने कुचला, मौत
विज्ञापन
घर के पास सड़क पर बहन के साथ खेल रही थी, दूसरी बहन बाल-बाल बची
पुलिस ने जब्त की गाड़ी, आरोपी चालक को मिली जमानत
पीड़ित के घर के पास का है कार चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में सोमवार की रात नौ बजे घर के पास सड़क पर खेल रही दो बहनों में से एक बहन को वाहन ने कुचल दिया। आरोपी वाहन चालक नितिन यादव ने मौके से भागने के बजाय बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान अद्रिजा तिवारी (2) के रूप में हुई है। गनीमत रही कि इस दौरान दूसरी बहन तुरंत ही गाड़ी के सामने से हट गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। बच्ची के पिता की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसको जमानत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के कटरा निवासी वीरेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह निजी आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। वह परिवार के साथ करीब ढाई साल से सेक्टर-5 में किराये पर रह रहे हैं। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चार साल की है। सोमवार रात करीब नौ बजे दोनों घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। उनकी पत्नी करीब 10 फीट दूरी पर खड़ी होकर एक महिला से बात कर रही थी। इस दौरान घर के पास रहने वाला युवक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया। चालक ने जैसे ही गाड़ी को दाईं तरफ मोड़ा तभी सड़क पर खेल रही उसकी एक बेटी चपेट में आ गई। बेटी पर गाड़ी चढ़ाने के बाद चालक ने गाड़ी को वहीं पर रोक दिया और मां के साथ बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा। पिता का कहना है कि गाड़ी चालक नितिन यादव पड़ोसी है। वह चार घर दूर ही रहता है।
सेकंड के फासले से बची दूसरी बहन की जान
दोनों बहनें एक साथ खेल रही थीं लेकिन जैसे ही गाड़ी उनकी तरफ मुड़ी तो बड़ी बहन दूर हो गई। इसके वजह से वह गाड़ी की चपेट में आने से बच गई। हालांकि दूसरी बच्ची कुछ समझ पाती उससे पहले ही वाहन चालक ने कुचल दिया। हादसा होते ही मां ने बच्ची को अपनी गोद में उठाया और उसको रोते हुए हालत में उसे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आरोपी चालक नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। नियमों के अनुसार आरोपी को जमानत दे दी गई है। -सत्यवान, थाना प्रभारी, सेक्टर-5