फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two-wheelers and three-wheelers cannot ply on NH-48, Dwarka Expressway

Gurugram News: एनएच -48, द्वारका एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकते दोपहिया व तिपहिया वाहन

Thu, 26 Jun 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two-wheelers and three-wheelers cannot ply on NH-48, Dwarka Expressway
गुरुग्राम सिरहौल बॉर्डर से खेड़की दौला टोल प्लाजा और खेड़कीदौला से द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली बार्डर तक प्रतिबंध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई) ने नियमों का हवाला देते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इसमें स्पष्ट कर दिया गया कि गुरुग्राम से गुजरने वाले दोनों राजमार्गों पर दोपहिया और तिपहिया समेत धीमी गति से चलने वाले वाहन नहीं चलाए जा सकते।
गुरुग्राम सिरहौल बॉर्डर से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक और खेड़कीदौला से द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली बॉर्डर तक उपरोक्त दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों एनएच- 8 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक(मोटर साइकिल या स्कूटर), थ्री व्हीलर ( ई-रिक्शा ,ई-कार्ट), नॉन मोटराइज्ड व्हीकल, एग्रीकल्चर ट्रैक्टर, मल्टी एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर व्हीकल, चोपहिया साइकल्स पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपरोक्त वाहन मैन कैरेज-वे का प्रयोग न करके सर्विस लाइन का प्रयोग करेंगे। ऐसा नहीं करने पर इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच- 48 तथा एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट अधिक होती है और इन उपरोक्त वाहनों की स्पीड अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसलिए इन सड़कों पर वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed