{"_id":"642f0b5148a5accdc7079bc6","slug":"two-shooters-of-papala-gang-involved-in-sukhbir-chairman-murder-case-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3128-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुखबीर चेयरमैन हत्याकांड में शामिल पपला गैंग के दो शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुखबीर चेयरमैन हत्याकांड में शामिल पपला गैंग के दो शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का घोषित था इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एसटीएफ टीम ने सुखबीर उर्फ सुखी चेयरमैन की हत्या के मामले में विक्रम उर्फ पपला गुर्जर गैंग के दो शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।
एक सितंबर 2022 को विक्रम उर्फ पपला गैंग के गुर्गों ने सिविल लाइन स्थित गुरुद्वारा रोड पर रेमेंड के शोरूम में गोलियां बरसाकर सुखबीर उर्फ सुखी चेयरमैन की हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिनमें जेजेपी नेता रोहताश खटाना का भाई जोगेन्द्र भी जेल में बंद है। एसटीएफ की टीम ने राहुल निवासी गांव लक्ष्मणगढ़ अलवर राजस्थान व अंकुल निवासी गांव रतनपुर की ढाणी कादरपुर सेक्टर-65 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एडीजीपी क्राइम हरियाणा ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।