फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two players of the district will play in Khelo India's ice skating

खेलो इंडिया के आइस स्केटिंग में खेलेंगे जिले के दो खिलाड़ी

Fri, 05 Feb 2021 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Two players of the district will play in Khelo India's ice skating
गुरुग्राम। खेलो इंडिया के आइस स्केटिंग में जिले के दो खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। शुक्रवार को प्रदेश की आइस स्केटिंग टीम का चयन किया गया। जिसमें जिले के चैतन्य किशोर सुंकरा व शिवम सिंह ने जगह बनाई। खास बात है कि टीम की अगुआई भी जिले के चैतन्य करेंगे। चैतन्य एशियाई खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि गुलमर्ग में हो रहे खेलो इंडिया इवेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। विंटर गेम्स में हरियाणा की टीम 19 से 26 फरवरी तक प्रतियोगिता में भाग लेगी। इन खेलों के लिए सीनियर वर्ग में चार पुरुष व दो महिला खिलाड़ियों को भेजा जाना प्रस्तावित था। वहीं, दिल्ली से दो महिला खिलाड़ियों के चयन के बाद हरियाणा से महिला खिलाड़ियों का चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आइस स्केटिंग में पहली बार हरियाणा करेगा प्रदर्शन
हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि प्रदेश खेलो इंडिया आइस स्केटिंग में पहली बार हिस्सा ले रहा है। इससे पहले इस इवेंट में जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलगांना, हिमाचल प्रदेश व आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा लेते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed