फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people drowned while bathing in a pond filled with rainwater.

Gurugram News: बरसात के पानी से भरे तालाब में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत

Thu, 25 Jun 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two people drowned while bathing in a pond filled with rainwater.
बजघेड़ा गांव में हुआ हादसा, दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया, आज पोस्टमार्टम होने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बजघेड़ा गांव में बुधवार को दोपहर बाद बारिश के पानी से भरे तालाब में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिलने पर बजघेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से शाम करीब 6 बजे दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मृतकों की पहचान बिहार के वैशाली निवासी रंजीत राय (48) और दिल्ली के बिजवासन निवासी महेंद्र पाल (34) के रूप में हुई है। लकड़ी के गोदाम में लेबर का काम करते थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे वे दोनों तालाब की ओर चले गए थे। कुछ समय तक वे तालाब के किनारे बैठे रहे और इसके बाद वे दोनों नहाने के लिए गहरे तालाब में उतर गए। कुछ देर नहाने के बाद रंजीत पानी से बाहर आ गया, जबकि महेंद्र अंदर ही रहा। महेंद्र पाल तालाब के गहरे हिस्से में फिसलकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए रंजीत राय भी दोबारा पानी में कूद गया। पता चला है कि दोनों को तैरना नहीं आता था। इस कारण वे तालाब के पानी मे डूब गए।
विज्ञापन

जब राहगीरों ने दोनों को तालाब में डूबते देखा तो डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बजघेड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फायर विभाग में कॉल करके घटना के बारे में जानकारी देकर बचाव टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस व फायर विभाग की टीम ने करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से दोनों शवों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने करीब 6 बजे शवों को बाहर निकालकर उनकी पहचान करवाई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है कि घटना के दौरान उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था। पुलिस के अनुसार अब तक मृतकों के परिजनों ने किसी तरह की साजिश या आपराधिक आशंका नहीं जताई है। परिजनों के बयान या किसी लिखित शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed