{"_id":"6aaed1cbca65d0e6fa02272a","slug":"two-killed-in-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101582-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
दो युवक गंभीर, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री समेत अज्ञात युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी चालकों को पकड़ा जाएगा।
पहले मामले में मृतक की पहचान बिहार के जिला समस्तीपुर के रामनगर गांव निवासी इरफान के रूप में हुई है। हादसा 15 सितंबर को हुआ था, लेकिन युवक की पहचान न हो पाने के कारण शव चार दिन तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा रहा। परिजन जब गुमशुदगी दर्ज कराने गए तो हादसे के बारे में पता चला। शनिवार को भोंडसी थाना पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें 15 सितंबर को हाईवे पर मिले एक अज्ञात शव के बारे में बताया, जिसकी पहचान इरफान के रूप में हुई। भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में गांव बहोड़ा कलां स्थित घोषगढ़ मोड़ पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क किनारे लेटे एक अज्ञात व्यक्ति को कोई अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीसरे मामले में पटौदी-कापड़ीवास रोड पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे गांव भोकरका निवासी रमेश कुमार अपने बेटे हर्ष कुमार के साथ बाइक से निकले थे। जब उन्होंने शिव कुमार के घर के सामने सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी की और हर्ष बाइक के पास खड़ा था, तभी पटौदी की तरफ से आए एक तेज रफ्तार छोटा हाथी ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चौथे मामले में हादसा सेक्टर-3 आईएमटी मानेसर में शराब के ठेके के पास हुआ। उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह कासन से कांकरोला की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर आ गया।