{"_id":"64b052dc99d6fa7d130cb3c4","slug":"two-friends-who-went-fishing-in-dhankot-canal-died-due-to-drowning-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9676-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मछली पकड़ने धनकोट नहर में उतरे दो दोस्तों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मछली पकड़ने धनकोट नहर में उतरे दो दोस्तों की डूबने से मौत
विज्ञापन
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों युवकों का शव बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनकोट नहर में बृहस्पतिवार की शाम को मछली पकड़ने के लिए उतरे दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों युवकों के शवों को काफी देर की छानबीन के बाद बाहर निकाला। राजेन्द्रापार्क थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। इसी नहर में नहाने गए एक छात्र की एक माह पहले डृबने से मौत हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार बसई में रहने वाले 28 वर्षीय निर्भय ठाकुर और 24 वर्षीय सूरज के ममेरे भाई शिवम के साथ पांच बजे के लगभग धनकोट नहर के पास घूमने के लिए गए थे। जहां पर तीनों नहर के किनारे बैठे रहे। बाद सूरज और निर्भय नहर में उतर कर मछली पकड़ने के लिए नीचे उतर गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूबने लगे। उसके तीसरे दोस्त शिवम ने उनको बचाने का काफी प्रयास किया। मगर वह सफल नही रहा। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर लोगों की भीड़ लग गई थी। काफी मेहनत के बाद देर शाम दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया। राजेन्द्रा पार्क थाना प्रभारी के अनुसार दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि सूरज पेंटर का काम करता था और निर्भय निजी कंपनी में कर्मचारी था।