फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two domestic helpers die under suspicious circumstances in Gurugram

Gurugram: दो घरेलू सहायिकाओं की संदिग्ध मौत, मालिक को घर आता देख चौथी मंजिल से कूद गईं दोनों बहने; मौत

Fri, 10 Jan 2025 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Jan 2025 09:26 PM IST
सार

गुरुग्राम में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। सेक्टर 40 थाना क्षेत्र में चौथी मंजिल से गिरने से दो घरेलू सहायिकाओं की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two domestic helpers die under suspicious circumstances in Gurugram
साड़ी में चांदनी और सूट में रश्मि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर 40 में शुक्रवार को फर्नीचर कारोबारी के मकान की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में दो सहायिक गिर गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने देर रात थाने के सामने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


Two domestic helpers die under suspicious circumstances in Gurugram
थाने के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

चौथी मंजिल से लगा दी दोनों ने छलांग
सेक्टर 40 में मकान संख्या 329 के चौथी मंजिल पर रहने वाले मनोज शर्मा का सेक्टर 65 में फर्नीचर का कारोबार है। वह परिवार के साथ शुक्रवार शाम खाटू श्याम धाम जा रहे थे। रास्ते में उन्हें याद आया कि उसकी दवाएं घर पर ही हैं। जब दवा लेने के लिए घर पहुंचे तो देखा कि मकान खुला हुआ था। किसी के भीतर घुसने की आहट पाकर दोनों ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें किसी के गिरने की आवाज आने पर देखा तो दो महिलाएं थीं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों की पहचान हाथरस (यूपी) निवासी सगी बहनें चांदनी (23) व रश्मि (21) के रूप में हुई है। चांदनी का एक बेटा भी है। दोनों नीचे बने सर्वेंट क्वॉर्टर में रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैटर्न लॉक की जानकारी थी चांदनी के पास
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि मनोज ने मकान में पैटर्न लॉक लगवा रखा है। चांदनी उसके घर पर काम करती थी। उसने नंबर की जानकारी कर ली थी। परिवार वालों के बाहर जाने के बाद अपनी बहन के साथ फ्लैट में चली गई। पुलिस को आशंका है इसकी पोल खुलता देख कूद गई होंगी।

विज्ञापन

सीसीटीवी की जांच कर रही है पुलिस
मकान में नीचे कैमरे लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों की ओर से थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के साथ बात कर रही है।

कई सवाल उलझे
-यदि नौकरानी कमरे में गई तो उसे मकान से छलांग लगाने की क्या जरूरत थी।
-नौकरानी को पता था कि चौथी मंजिल पर हैं तो अचानक कैसे दोनों से यह कदम उठाया लिया।
-जब उसी मकान में रहती थीं तो मकान मालिक के कमरे में क्यों गईं।

सेक्टर 40 में एक मकान के चौथी मंजिल से गिरने से दो महिलाओं की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। - गौरव पुरोहित, डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed