फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two crore car collided with a tree in Gurugram, burnt to ashes

Gurugram: गुरुग्राम में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई दो करोड़ की कार; जलकर हुई राख

Fri, 12 May 2023 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 May 2023 12:13 PM IST
सार

साइबर सिटी में तेज रफ्तार महंगी स्पोर्ट्स कार में पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई। भीषण आग में कार धू- धू कर जल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Two crore car collided with a tree in Gurugram, burnt to ashes
महंगी स्पोर्ट्स कार जली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर बृहस्पतिवार अल सुबह तेज रफ्तार महंगी स्पोर्ट्स कार डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से टकराकर धू-धू कर जल गई। गनीमत रही कि कार में सवार दो लोग सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


इस बीच करीब दो करोड़ रुपये की कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला की कार चंडीगढ़ के पते पर रजिस्टर्ड है। पुलिस के अनुसार एक पोर्श कार बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे बहुत तेज रफ्तार में आ रही थी। कार ने गोल्फ कोर्स पर नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से जा टकराई। 
विज्ञापन


इसके बाद कार वहीं एक पेड़ से जा टकराई। इसके साथ ही कार में भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले ही चालक व एक युवक कार से बाहर निकल आए। जिसके चलते उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed