{"_id":"66ad506a03d5f0dfc20bd344","slug":"two-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-gift-cards-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-36171-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गिफ्ट कार्ड भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गिफ्ट कार्ड भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने एक मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने ठगी करने के मामले में दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिफ्ट कार्ड भेजने के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 मोबाइल व 1 सिम कार्ड बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशानुसार कार्य करते हुए साइबर थाना ईस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने दो साइबर ठगों को काबू किया। जिनकी पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी राहुल कुमार मिश्रा व यूपी के बलिय निवासी मनोज के रूप में हुई। राहुल व मनोज यहां खांडसा सेक्टर-37 में रहते थे। आरोपी राहुल को सक्टर-43, गुरुग्राम तथा आरोपी मनोज को खांडसा सेक्टर-37, गुरुग्राम से काबू किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गिफ्ट कार्ड भेजने के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर पैसे लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। ठगी के लिए प्रयोग किया गया बैंक खाता आरोपी राहुल के नाम पर है। जिसका एटीएम कार्ड आरोपी मनोज के पास है। आरोपी मनोज बैंक खाते से रुपये निकालकर अपने अन्य साथी आरोपियों को दे देता था, जिसके बदले आरोपियों को कमीशन मिलता था।