फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trouble all night long... a single fault and the city plunged into darkness.

Gurugram News: रातभर रही आफत...एक फॉल्ट और अंधेरे में डूबा शहर

Sun, 19 Jul 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Trouble all night long... a single fault and the city plunged into darkness.
66 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति रही प्रभावित
विज्ञापन

नंबर गेम- 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नहीं थी बिजली
10 हजार लोग हुए प्रभावित


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में शनिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-8 क्रॉसिंग पर हरसरू–सेक्टर-35 सर्किट के 66 केवी कंडक्टर के टूटने के कारण 66 केवी सब-स्टेशन, सेक्टर-35 से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। इस कारण शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। प्रभावित फीडरों से जुड़े इलाकों में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई। इससे औद्योगिक इलाके के साथ-साथ रिहायशी इलाके भी प्रभावित हुए। शहर के दूसरे इलाकों में भी कुछ-कुछ देर पर बिजली आती जाती रही। बिजली संकट के कारण 10 हजार लोग प्रभावित हुए।

इस घटना से 11 केवी के कुल 10 इंडस्ट्रियल एवं इंडिपेंडेंट फीडर प्रभावित हुए। इनमें न्यू सेक्टर-35, न्यू शनि देव, सुपरॉन, सोना बीएलडब्ल्यू, आनंद एनवीएच, एचएसआईआईडीसी-1, एमएम एक्वा, एमटेक ऑटो, बम्बिनो एग्रो और एचएसआईआईडीसी-2 फीडर शामिल हैं। इनमें से 11 केवी के दो इंडस्ट्रियल फीडरों न्यू सेक्टर-35 और न्यू शनि देव का लोड सेक्टर-34 सब-स्टेशन पर स्थानांतरित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, शेष छह इंडिपेंडेंट एवं दो इंडस्ट्रियल फीडरों का लोड तकनीकी कारणों से अन्य स्रोतों पर स्थानांतरित करना संभव नहीं है। इससे जुड़े क्षेत्रों में शनिवार की रात बिजली नहीं थी।
विज्ञापन

बादशाहपुर सर्किट पर चल रहा रखरखाव का कार्य
बादशाहपुर सर्किट पर तीन दिवसीय शटडाउन के चलते एचवीपीएन की मेंटेनेंस टीम द्वारा निर्धारित रखरखाव कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण वैकल्पिक आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के खेड़कीदौला सब-डिविजन के अंतर्गत वर्तमान में एसपीआर रोड (अर्बन), बेगमपुर खटोला (अर्बन), सुजूकी (इंडिपेंडेंट) और लेंसकार्ट (इंडिपेंडेंट) फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली निगम के अनुसार, डीएचबीवीएन की टीमें मौके पर लगातार बिजली आपूर्ति के लिए जुटी रही। विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए एचवीपीएन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर युद्ध स्तर पर मरम्मत और बहाली का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------
बिजली के इंतजार में पसीने-पसीने होकर गुजारी रात
सेक्टर-35 के 66 केवी कंडक्टर टूटने के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे में सेक्टर-99ए की सोसाइटियों में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली नहीं थी। अफोर्डेबल सोसाइटियों में केवल कॉमन एरिया और जरूरी सेवाओं के लिए जेनसेट की बिजली उपलब्ध होती है। लोगों के फ्लैटों में रात भर बिजली नहीं थी। प्रचंड गर्मी में लोगों ने गर्मी से परेशान होकर रात काटी। हैबिटेट-99ए, परीना लक्ष्मी, हैबिटेट प्राइम, परीना कोबान,एसोटे ब्लीथ, परीना एलिट और कॉसमॉस एक्सप्रेस 99 में निवासियों ने पूरी रात बगैर बिजली के काटी।
--------------------------------------
सुबह 5 बजे तक इस घटना से प्रभावित सभी जगहों पर फिर से बिजली बहाल कर दी गई थी। हाईवे पर ट्रैफिक होने के कारण देर रात मरम्मत कार्य किया गया। पुराने कंडक्टर में जोड़ लगाने के बजाए, उसे बदलने का काम किया गया, इसलिए भी देर हुई। -संजय चुग, प्रवक्ता, बिजली निगम

----------------------------------
बोले-काले पानी की सजा की तरह काटी रात

रातभर बिजली नहीं होने से काफी परेशानी हुई। न तो बिजली थी और न बिजली की कोई सूचना मिल रही थी। गर्मी के बीच सुदूर गांवों से भी बुरा हाल रहा। -जीतेंद्र कुमार, लक्ष्मी परीना सोसाइटी
पहले सूचना होती तो घर के बुजुर्गों और बच्चों को कहीं और शिफ्ट कर दिया जाता। काले पानी की सजा की तरह हमलोगों ने रात काटी है। -विशाल राणा, परीना कोबान सोसाइटी

मिलेनियम सिटी का ये हाल है। भीषण गर्मी में हम लोगों ने हाथ से पंखा झलते हुए रात काटी है। ऐसा हालात में बिजली निगम को निवासियों को सही सूचना देनी चाहिए। -गौरव रंगा, सेक्टर-99


अफोर्डेबल हाउसिंग में जेनसेट की बिजली घरों के लिए नहीं होती है। हमारे लिए यह रात काफी कठिन रही। ऐसे हालात आगे नहीं हो इसका इंतजाम होना चाहिए। -सतीश भारद्वाज, गढ़ी गांव

बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हुई है। सोसाइटियों में रहने वाले करीब 10,000 लोग प्रभावित हुए। हमने पूरी रात जगकर काटी है। -गीता बेनिवाल, हैबिटेट-स99ए

आरओ बंद हो गया। इंवर्टर भी बंद हो गया। गर्मी के बीच पंखे नहीं चला पाए, जिससे परेशानी ज्यादा हुई। बिजली निगम को ऐसे मामलों में निवासियों को सूचित करना चाहिए।-रीना, हैबिटेट-स99ए

हमारी सोसाइटियों में आए दिन बिजली संकट आता रहता है। सेक्टर-99ए का सबस्टेशन चालू नहीं हो पाने के कारण ज्यादा परेशानी है। -प्रवीण ठाकुर, हैबिटेट-स99ए
केवल सोसाइटियों ही नहीं आसपास की कॉलोनियों और गांवों में भी लोगों ने पूरी रात बगैर बिजली के काटी है। -संतोष सिंह, लक्ष्मी परीना
हमारे तरफ दोपहर बाद बिजली कट गई थी लेकिन रात में आ गई थी। हमारे फीडर को दूसरी लाइन से जोड़ दिया गया था। शनिवार होने के कारण फैक्ट्ररी 5 बजे बंद हो गई थी।-मुकुल गुप्ता,उद्यमी, सेक्टर 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed