फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Transfers stuck in government schools for nine years, anger among teachers

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में नौ साल से अटके ट्रांसफर, शिक्षकों में रोष

Thu, 11 Sep 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Transfers stuck in government schools for nine years, anger among teachers
शिक्षक संगठन ने सरकार को दी प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षक पिछले नौ वर्षों से ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। साल 2016 के बाद से अब तक किसी भी श्रेणी के शिक्षकों, चाहे जेबीटी हों, टीजीटी या पीजीटी लेक्चरर का ऑनलाइन तबादला नहीं हुआ है। इस कारण हजारों शिक्षक एक ही स्कूल में वर्षों से जमे हुए हैं। कई स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं तो कहीं बच्चों की संख्या अधिक और अध्यापक कम हैं। कई शिक्षकों को घर से दूर-दराज क्षेत्रों में कार्य करना पड़ रहा है। अब शिक्षक संगठन ने सरकार को प्रदर्शन की चेतावनी दी है।



शिक्षक संगठनों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरकार और विभाग को ज्ञापन सौंपे, धरने दिए और सीएमओ कार्यालय तक गुहार लगाई। एक अप्रैल से ट्रांसफर ड्राइव लागू करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शिक्षकों का कहना है कि यह उनके साथ छल है। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले तबादला प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और ग्रीष्मकालीन अवकाश में यह ड्राइव संभव है लेकिन वादे अब तक अधूरे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पोर्टल संबंधी तकनीकी दिक्कतों के कारण देरी हो रही है।
विज्ञापन



अब शिक्षक संगठन सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि यदि जल्दी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। संगठनों का कहना है कि यह आंदोलन केवल शिक्षकों की परेशानी दूर करने के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed