फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trains passing through Gurgaon will be affected.

Gurugram News: गुड़गांव से गुजरने वाली ट्रेन होंगी प्रभावित

Tue, 29 Sep 2026 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Trains passing through Gurgaon will be affected.
दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, दो प्रमुख ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए छह से आठ अक्तूबर तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते गुड़गांव रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट और पालम स्टेशनों के बीच करीब छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।


ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14662 जम्मू तवी-बाड़मेर एक्सप्रेस को दिल्ली जंक्शन-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन-पालम-रेवाड़ी के बीच अपने निर्धारित मार्ग पर नहीं चलेगी और दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, पालम, गुड़गांव, गढ़ी हरसरू, पटौदी रोड और खलीलपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस को भी दिल्ली जंक्शन-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी मार्ग से चलाया जाएगा और गुड़गांव समेत निर्धारित स्टेशनों पर इसका ठहराव प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन



सात अक्तूबर को ट्रेन संख्या 74033 दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर और 74036 फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रद्द रहेगी। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी और रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली कई पैसेंजर/ईएमयू सेवाएं भी सात अक्तूबर को रद्द रहेंगी। छह अक्टूबर को दिल्ली जंक्शन-हिसार और हिसार-दिल्ली जंक्शन की कुछ सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेल यातायात में बदलाव का सीधा असर गुरुग्राम से दिल्ली, रेवाड़ी और फरुखनगर की ओर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। खासकर नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को इस से ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed