{"_id":"6637d8f85f2da328e3088634","slug":"traffic-police-provided-relief-from-jam-by-making-changes-on-15-roads-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30347-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यातायात पुलिस ने 15 सड़कों पर बदलाव कर जाम से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यातायात पुलिस ने 15 सड़कों पर बदलाव कर जाम से दिलाई राहत
विज्ञापन
कई अन्य सड़कों का भी किया जा रहा है अवलोकन, स्लीप रोड, यूटर्न और लेफ्ट टर्न का प्रावधान कराया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने शहर की 15 सड़कों पर मामूली सुधार कराकर वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाई है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस कर्मी शहर की दूसरी सड़कों का भी अवलोकन करने में जुट गए है, जहां पर मामूली बदलाव करने से लोगों को राहत मिल सके।
यातायात पुलिस की सलाह पर जीएमडीए और नगर निगम ने कई सड़कों पर स्लीप रोड, यूटर्न और लेफ्ट टर्न का प्रावधान कराया है। पहले चौक पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ जाम की स्थिति बन जाती थी। चौराहे पर स्थिति को सामान्य होने में काफी समय लग जाता था। वाहन चालक के लेफ्ट टर्न पर वाहनों को खड़ा करने से दिक्कत और भी बढ़ जाती थी। यातायात पुलिस ने लेफ्ट टर्न लेने वाले वाहन चालकों के लिए बैरिकेड की एक अलग से लेन बनाई है। जिससे वाहन चालक लेफ्ट टर्न लेकर आसानी से बिना रुके चले जाएं। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, वजीराबाद कट, एसपीआर चौक, साउथ सिटी सहित अन्य रोड और चौक इस पर प्रकार का इंतजाम कराया गया है। गलेरिया मार्केट से ट्रैफिक टावर पर जाने वाले चौक पर कोन लगाकर लेन बनाई गई है। कादरपुर रोड पर भी जाम से राहत दिलाने के लिए लेन बनाई और सेक्टर-67 से आने वाले ट्रैफिक को सौ मीटर डायवर्ट किया। वहीं, सुभाष चौक पर भी जल्द रेड लाइट लगाई जाएगी ताकि सर्विस रोड का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़े। इसी प्रकार राजीव चौक पर यातायात रेड लाइट का प्रावधान स्थायी रूप से कराया जाएगा। रेड लाइट लगने के बाद जाम और दुर्घटनाएं नहीं होगी। पुलिस द्वारा सिग्नेचर चौक पर दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सीमेंट के बने डिवाइडर लगाए गए ताकि हादसे न हो। डीसीपी यातायात वीरेंद्र विज ने बताया कि 15 से ज्यादा सड़क और चौक पर जाम खत्म करने के लिए उपाय किए गए हैं। सड़क और चौक पर किए गए बदलाव से काफी राहत मिली है।