{"_id":"69dff3bac973149b6d001d09","slug":"touched-the-sky-with-a-century-of-numbers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85056-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नंबरों के शतक से छू लिया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नंबरों के शतक से छू लिया आसमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम विहार स्थित द मोरया स्कूल की छात्र आरशा साइराह जकोशी ने 100 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आरशा ने बताया कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान पुराने अध्यायों के रिवीजन पर था। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। इनका मानना है कि बार-बार अभ्यास करने से कठिन से कठिन विषय भी सरल हो जाते हैं। अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय अपनी माता रिया पॉल को दिया। रिया पाल जो स्वयं अंग्रेजी की एक सम्मानित शिक्षिका हैं। इनके पिता अरोमल जोशी जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
-- -- -- -- -- -- -
एरोस्पेस में बनाना चाहती है करिअर
किया ने 99.6 फीसदी अंक लाकर यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों बड़ी जीत हासिल की जा सकती है। इन्होंने 500 में से 498 का सफर तय किया है। ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा ने इस उपलब्धि को प्राप्त कर अपने शिक्षकों और परिवार के लोेगों का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी के बाद घर और पड़ोस में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कीया ने बताया कि उनका भविष्य में एरोस्पेस में करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता हिमांशु गुप्ता चार्टड अकाउंटेंट है और उनकी माता लकी गुप्ता गृहणी है।