फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal and fire department employees' strike continues for the 33rd day; protest scheduled for today.

Gurugram News: 33वें दिन भी जारी रही पालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल, प्रदर्शन आज

Mon, 07 Sep 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Municipal and fire department employees' strike continues for the 33rd day; protest scheduled for today.
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा में पालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 33वें दिन भी जारी रही। हरियाणा सरकार ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, निलंबन और सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने इन कार्रवाइयों का विरोध करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन का एलान किया है। हड़ताली कर्मी उल्टी झाड़ू और काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे।

संघ की मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना है। संघ नेताओं ने कहा कि सरकार की धमकियों से कर्मचारी नहीं डरेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हड़ताल का समाधान करने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि शहरों में कूड़ा उठाने और सफाई के सरकारी प्रयास विफल रहे हैं। संघ ने हड़ताल के दौरान कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था पर किए गए सभी खर्चों की निष्पक्ष जांच की मांग की। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार ने हरियाणा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत, जिला प्रधान साहुन खान, सचिव धर्मेंद्र जिंघाला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका प्रथा खत्म करने की मांग
संघ ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंत्री हड़ताल का समाधान नहीं निकाल रहे हैं, जबकि जनता परेशान है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी की भी आलोचना की गई। संघ ने 13 मई के समझौते को लागू करने और सफाई एवं सीवर कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की। फायर कर्मचारी रणबीर और भवी चंद शर्मा के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पक्की नौकरी देने की भी मांग की गई।
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed