फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Caved-in road left to fate

Gurugram News: कोन के भरोसे छोड़ दी धंसी सड़क

Mon, 07 Sep 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Caved-in road left to fate
गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर पीक ऑवर्स में रेंग रहे वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के सुभाष चौक के पास गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर सड़क धंसी होने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से पीक ऑवर्स (व्यस्त समय) में वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित हिस्से को कोन लगाकर बंद कर दिया है। इसके चलते गुरुग्राम से सोहना की ओर जाने वाले रास्ते पर केवल एक ही लेन चालू बची है। व्यस्त समय में गाड़ियों की संख्या बढ़ने से वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है, जिससे इस एलिवेटेड रोड पर हर दिन लंबा जाम लग रहा है। हैरानी की बात यह है कि दुर्घटना की आशंका के बावजूद एनएचएआई ने धंसी सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय लोग और वाहन चालक प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को दोबारा बनवाने की मांग कर रहे हैं ताकि इस मार्ग पर यातायात सामान्य हो सके।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर धंसी सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। बारिश के कारण धंसी सड़क को ठीक नहीं कराया जा सका और एहतियात के लिए एक लेन को यातायात के लिए बंद किया गया है। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article