फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three underpasses closed

Gurugram News: तीन अंडरपास किए बंद

Wed, 03 Sep 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three underpasses closed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जलभराव के कारण मंगलवार को तीन अंडरपास को बंद कर दिया गया। अंडरपास में बसों और अन्य वाहनों के डूब जाने के अंदेशे के कारण ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें एहतियात के तौर पर बंद कर दिया। इससे वाहन चालकों को अन्य रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ा। मंगलवार को भी सड़कों पर बारिश का पानी भरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही, हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को जाम नहीं रहा, लेकिन धीमी रफ्तार के कारण वाहन चालक परेशान रहे।
यातायात पुलिस ने मंगलवार की सुबह एमजी रोड से बस अड्डे वाला अंडरपास, देवीलाल स्टेडियम से सेक्टर-15 वाला अंडरपास और बजघेड़ा रोड पर बने अंडरपास को बारिश का पानी भरा होने के कारण बंद कर दिया। सुबह लगातार बारिश के कारण अग्रसेन चौक, महावीर चौक के पास सहित अन्य कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन



रात 1.30 बजे तक जाम से जूझे 570 लोगों ने मांगी मदद
सोमवार की रात लगे महाजाम को पुलिस देर रात 1.30 बजे तक खुलवा सकी। शहर की मुख्य सड़कों के साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे, एसपीआर रोड, गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर शाम पांच बजे से रात करीब 12 बजे तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। इस वजह से जाम में फंसे वाहन चालकों ने गुरुग्राम यातायात पुलिस को मदद के लिए कॉल की। सोमवार की शाम से लेकर रात तक यातायात पुलिस के पास 570 से अधिक कॉल आई थीं। यातायात पुलिस की टीम ने 32 क्रेन और तीन हाइड्रा की मदद से 288 वाहनों को पानी से निकालकर यातायात को सुचारु रखने का प्रयास किया, लेकिन सड़कों पर जलभराव होने के कारण यातायात पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



1110 पुलिसकर्मी रहे तैनात
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देश पर सोमवार की शाम को बारिश के बाद जिले के 120 चौक-चौराहों पर रात 11.30 बजे तक 1110 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन ने 80 पुलिसकर्मियों को रात के समय तैनात किया ताकि वाहन चालकों की मदद की जा सके। पुलिसकर्मियों ने खराब वाहनों पानी से निकालने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने का प्रयास किया




बारिश के बाद जलभराव होने के कारण सड़कों पर वाहन बंद होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। यातायात पुलिस की टीम ने खराब वाहनों को पानी से निकालने में मदद की। ट्रैफिक संचालन में किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 9999981800 पर संपर्क करें।
- डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त (यातायात), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed