{"_id":"6673661fbdb31d0c29063504","slug":"three-people-died-under-suspicious-circumstances-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-33179-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। बीते 24 घंटों में सोहना के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य को गंभीर अवस्था में गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मौत के कारणों की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सोहना की शिव कालोनी से पुलिस ने राहुल नाम के युवक का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस सूचना मिली कि शिव काॅलोनी के एक कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सोहना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं दूसरी मौत गांव घामडोज में एक मेंटेनेंस का काम करने वाले 34 वर्षीय युवक बृजेश की हुई जो कि गुरुग्राम काम करने के बाद अपने घर पर आकर सोया था। उसको हल्का बुखार हुआ बुखार पर उसने एक गोली ली उसके बाद वह कमरे में वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। बृजेश के शव को सोहना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया।
तीसरा मामला गांव हरिया खेड़ा में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला संता को बीमार अवस्था में सोहना के नागरिक अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के अनुसार संता को तेज बुखार था जिसकी नागरिक अस्पताल में आने के बाद मृत्यु हो गई। इस दौरान 26 वर्षीय सुभाष चौक गुड़गांव निवासी आकाश को नागरिक अस्पताल लाया गया जिसको तेज बुखार के कारण गंभीर अवस्था में गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया
विज्ञापन
एसएमओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बताया कि एक व्यक्ति के शरीर का तापमान 37 डिग्री रहना चाहिए। इससे कम या ज्यादा होने पर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। शरीर का तापमान 40 डिग्री होने पर व्यक्ति की हीट रेगुलेट (ताप बनाए रखने की क्षमता) कम हो जाती है। ऐसे में शरीर के अंग विपरीत रूप से काम करने लगते हैं। इसका शरीर पर प्रतिकूल असर होता है। धीरे-धीरे मस्तिष्क, किडनी फेल होना, हृदय का काम न करना, सांस फूलना, बीपी कम होना, दिमागी सुस्ती सहित अन्य बीमारियों के कारण लोगों की मौत हो जाती है।