{"_id":"65428485d639180b4d062266","slug":"three-girls-who-went-to-collect-soil-from-the-pond-got-buried-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-1076024-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तालाब से मिट्टी लेने गईं तीन युवतियां दबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तालाब से मिट्टी लेने गईं तीन युवतियां दबीं
विज्ञापन
गांव पटाकपुर का मामला, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। घर के काम के लिए गांव पटाकपुर के तालाब में मिट्टी लेने गईं तीन युवतियां खुदाई के दौरान दब गईं। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, पुन्हाना उपमंडल के गांव पटाकपुर में बुधवार दोपहर को तालाब से खुदाई करते समय मिट्टी ढह गई। जिसमें पास के ही गांव गोधोला की तीन युवतियां दब गईं, जिससे 18 वर्षीय हंसीरा पुत्री शेर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां भी घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बुलडोजर से बाहर निकाला गया और घायल युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों की तबीयत ठीक बताई जा रही है।
गोधोला गांव की हंसीरा, असमीना व जासमीन सहित करीब दस युवती अपने गांव से पास के गांव पटाकपुर की जोहड़ में से मिट्टी लेने के लिए आई थीं। जब वो जोहड़ से मिट्टी की खुदाई कर रहीं थीं तो इस दौरान मिट्टी ढह गई और उसमें हंसीरा, असमीना व जासमीन दब गईं। जबकि अन्य महिलाएं मौके से भाग गईं। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जोहड़ के पास आए और बुलडोजर से तीनों को बाहर निकाला गया।
फोटो : तालाब जिसमे मिट्टी की खुदाई करते समय मिट्टी ढह गई थी