{"_id":"64becd651fb0432a4608116e","slug":"three-arrested-including-a-reward-of-10-thousand-for-killing-a-young-man-with-a-hammer-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10562-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हथौड़ा मारकर युवक की हत्या में 10 हजार के इनामी सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हथौड़ा मारकर युवक की हत्या में 10 हजार के इनामी सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस तीन आरोपियो को पहले गिरफ्तार कर चुकी है, हथियार व कारतूस बरामदसंवाद न्यूज एजेंसी
सेाहना। सोहना अपराध शाखा की टीम ने फार्म हाऊस में हथौड़ा मारकर युवक की हत्या करने के मामले में 10 हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहल ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, चार कारतूस, दो मोबाइल फोन व एक डंडा बरामद किया है। पुलिस टीम आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड पर लिया है।
एसीपी अपराध वरुण दहिया के अनुसार 12 अप्रैल को 28 वर्षीय ज्ञानेन्द्र (भोला) सोहना पलवल रोड पर बने फार्म हाउस पर आया था। वह अपने चचेरे भाई के साथ फॉर्म हाउस से बाहर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान तीन गाड़ियों में सवार होकर करीब डेढ़ दर्जन युवक आए। उन्होंने चचेरे भाई को गन प्वाइंट पर लेकर बगल में बैठा दिया था। भोला पर हथौड़ा, सरिया, कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी।
सोहना शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है। सीआईए सोहना प्रभारी एसआई सत्यप्रकाश ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अजय उर्फ अज्जू, पवन, पंकज व ललित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश रोहित उर्फ अक्की को गांव घंघोल मोड, गुरुग्राम से एक अवैध पिस्टल दो कारतूस के साथ काबू किया। दूसरी ओर उनके साथी अमित बसला को वेस्टिकन वाटिका मोड़ सोहना से एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस के साथ व विशाल उर्फ सुन्नट को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बदला लेने के लिए वारदात को दिया था अंजाम
रोहित ने पुलिस को बताया कि ज्ञानेन्द्र के साथ इसके दोस्त भारत का झगड़ा हुआ था। जिसके चलते उसके दोस्त भारत के घर पर फायरिंग भी की गई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने दोस्त व अन्य साथियों के साथ मिलकर ज्ञानेन्द्र उर्फ भोला की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद ये पुलिस से बचने के लिए गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) व राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर छिपे हुए थे।