फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested in cyber fraud of Rs 11.65 crore

Gurugram News: 11.65 करोड़ की साइबर ठगी में तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 03:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in cyber fraud of Rs 11.65 crore
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गरुग्राम। साइबर क्राइम पुलिस ने देश भर में 11.65 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेयर मार्केट में निवेश करने पर अधिक मुनाफे और पार्सल का झांसा देकर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में साइबर क्राइम थाना वेस्ट में तैनात जांच अधिकारी एएसआई अशोक की टीम ने कुरुक्षेत्र के थानेसर निवासी आरोपी सोनू को साइबर क्राइम वेस्ट थाना एरिया से गिरफ्तार किया। जबकि एएसआई अशोक की टीम ने ही झारखंड के धनबाद निवासी त्रिभुवन को गिरफ्तार किया। वहीं मानेसर साइबर क्राइम थाने में तैनात जांच अधिकारी एसआई दीपक की टीम ने गुरुग्राम के तेलपुरी निवासी नवीन कुमार को साइबर क्राइम थाना मानेसर से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद किए दो मोबाइलों की जांच कराने पर पता चला कि इन्होंने देश भर से करीब 11 करोड़ 65 लाख रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों पर ठगी करने के संबंध में कुल 3465 शिकायतें और 165 केस दर्ज हैं। जिनमें से 10 केस हरियाणा में दर्ज हैं।
विज्ञापन


ग्रुप में जोड़कर वारदात को अंजाम देते थे
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर ग्रुप में जोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। टोंक ट्रेडर के नाम से एक एप हैं। उसी से मिलता जुलता एप बनाकर आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने बताया कि इनकी ओर से पार्सल के नाम पर भी ठगी की गई है। पीड़ितों में अलग-अलग नेचर की ठगी की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed