फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for assaulting and kidnapping youth for not paying extortion

रंगदारी ना देने पर युवक से मारपीट व अपहरण करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for assaulting and kidnapping youth for not paying extortion
बादशाहपुर। नरसिंहपुर चौक के पास स्थित कार वाशिंग सेंटर संचालक से रंगदारी न मिलने पर दुकान पर काम करने वाले लड़के पीटने और दुकान से अपहरण करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महेन्द्रगढ़ के रहने वाले सोमबीर के साथ मारपीट की और उसे अगवा कर लिया। एसपीआर चौकी की पुलिस ने अपराध शाखा 39 की टीम के साथ मिलकर पीड़ित को बरामद करने के साथ ही तीन आरोपियों को पलवल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपीआर चौकी प्रभारी उमेश के अनुसार, नाहरपुर रूपा निवासी मनोज ने बताया कि मैंने नरसिंहपुर चौक के पास हसीत नाम से एक सर्विस स्टेशन खोल रखा है। पीड़ित ने बताया कि खेड़की दौला निवासी राहुल रंगदारी के लिए धमकी देता था। पीड़ित ने बताया कि इसी साल जनवरी में आरोपी राहुल को 48 हजार रुपये रंगदारी के नाम पर दिए थे। पीड़ित ने बताया कि सोमबीर दुकान पर बहुत पहले से काम करता है । शनिवार रात करीब नौ बजे सोमबीर सोने के लिए चला गया था। थोड़ी देर बाद सोमबीर का फोन आया कि खेड़की दौला निवासी राहुल बाहर चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने बताया कि दुकान पर आकर देखा तो सोमबीर वहां पर नहीं था और उसकी स्कूटी टूटी हुई खड़ी थी । पीड़ित ने जैसे ही शिकायत पुलिस को दी । पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंची टीम मनोज और उसके परिजनों के साथ खेड़कीदौला राहुल के घर पर गई ,तो वहां किसी ने घर का गेट नहीं खोला । उसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर वापस पहुंच गई ।
विज्ञापन

छानबीन के बाद पुलिस ने इस मामले में खेड़की दौला निवासी राहुल, भोला और बेगमपुर खटोला निवासी महेश के रूप में पहचान की है। तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है । जिसमें राहुल पर खेड़की दौला थाना में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है । पुलिस टीम ने वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। मामले की छानबीन व रंगदारी के वसूले पैसे को बरामद करने के लिए आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा अपहरण कर्ता को आठ घंटे में छुड़ाया
मामले की छानबीन कर रही पुलिस को पता चला कि सोमवीर अपने मालिक मनोज के पास काफी दिनों से काम कर रहा था। आरोपी उसे भगाना चाहते थे। मूल रूप से झज्जर का रहने वाला मनोज नाहरपुर रुपा गांव में रहता था। पुलिस टीम ने आठ घंटे के भीतर सोमवीर को पलवल क्षेत्र से बरामद किया है। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदर जंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed