फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three accused who provided bank account arrested

Gurugram News: बैंक खाता मुहैया कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three accused who provided bank account arrested
आरोपियों से तीन मोबाइल बरामद, कमीशन पर बेचे थे खाते थे खाते
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध शाखा दक्षिण की पुलिस ने क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर और फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने के मामले में बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी साइबर अपराध) विकास कौशिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी सुधीर कुमार, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) निवासी हिमांशु और बिस्वापुर गांव निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में ठगी गई राशि में से 1.99 लाख रुपये सुधीर कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। सुधीर कुमार ने अपना बैंक खाता हिमांशु को पांच फीसदी कमीशन लेने पर बेचा था। वहीं, हिमांशु ने यह बैंक खाता आरोपी आशीष कुमार को ट्रांसफर होने वाली राशि पर तीन फीसदी कमीशन पर बेचा था। आशीष ने आगे इस बैंक खाता को साइबर ठगी करने वालों को बैंक खाते में ट्रांसफर होने वाली राशि पर तीन फीसदी कमीशन पर बेचा था।
विज्ञापन

31 मई को एक महिला ने साइबर अपराध शाखा दक्षिण में दी शिकायत में बताया कि जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड रिडीम करने के लिए लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक आउट हो गई और महिला के क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed