{"_id":"688b669d6dceb8d5c206090f","slug":"three-accused-roaming-around-with-the-intention-of-robbing-passersby-at-gunpoint-were-caught-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63618-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन
आरोपियों से देसी कट्टा, लोहे की रॉड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने के फिराक में घूम रहे तीन युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, लोहे की रॉड और टॉर्च बरामद की। आरोपियों की पहचान समस्तीपुर (बिहार) के मोतीपुर गांव निवासी मोहम्मद, पटना (बिहार) के बघा गांव निवासी सतीश कुमार और बेगूसराय (बिहार) के नेहा गांव निवासी करण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उद्योग विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी करने की दो अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी सतीश पर चोरी करने के तहत तीन मामले और आरोपी मोहम्मद निसार पर चोरी करने का एक मामला पहले भी गुरुग्राम में दर्ज है। आगामी कार्रवाई के लिए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।