फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   This year too the idol of Mata Sheetla will remain waiting for the sanctum sanctorum

Gurugram News: इस साल भी गर्भ गृह के इंतजार में रह जाएगी माता शीतला की मूर्ति

Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
This year too the idol of Mata Sheetla will remain waiting for the sanctum sanctorum
16 मार्च से लगेगा माता शीतला का चैत्र मेला, माता शीतला का नया मंदिर निर्माणाधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। होली के बाद 16 मार्च से गुरुग्राम के श्रीमाता शीतला का चैत्र मेला शुरू हो जाएगा। इस मेले का इंतजार श्रद्धालुओं को पूरे साल रहता है। पिछले पांच साल से माता शीतला का नया मंदिर निर्माणाधीन है। माता शीतला की मूर्ति गर्भ गृह की जगह सत्संग भवन में रखी हुई है। करीब छह साल से लोग इस अस्थायी व्यवस्था में माता शीतला के दर्शन कर रहे हैं।
पिछले कुछ साल के दौरान हर साल यह उम्मीद जगती है कि अब इस बार नए मंदिर में माता के दर्शन हो सकेंगे। मंदिर के निर्माण की गति बहुत धीमी है। पिछले साल मंदिर का पुराना नक्शा बदला गया। नए नक्शे के टेंडर नगर निगम चुनाव के बाद अब खुलेंगे। तब जाकर बंद पड़े काम को गति मिल सकेगी। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की शिकायत है कि मंदिर के आस-पास काफी गंदगी, सड़क के सामने सीवेज ओवरफ्लो और मंदिर के पास जाम का सामना करना पड़ता है। एक महीने के इस मेले में दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं और उन्हें इन परेशानियों से निजात दिलाने के उपाय भी प्रशासन करता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

मेले से पहले की व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई बैठक भी आयोजित नहीं की गई है। मंदिर के पदेन अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश की मुख्यमंत्री होते हैं। शीतला माता मंदिर के पड़ोस के सेक्टर तीन, पांच और छह के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ कहते हैं कि शीतला माता रोड को चौड़ा किए जाने की बहुत जरूरत है। यहां बहुत जाम लगता है। श्रद्धालुओं के लिए शेडेड व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में पब्लिक टॉयलेट, पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस इलाके में कोई ठहरने की जगह नहीं है। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला है। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि नगर निगम चुनाव की आचार संहिता के कारण मंदिर को लेकर कोई बैठक या निर्णय नहीं हो पा रहा है। जल्द ही मेले की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
माता के मंदिर के नए स्वरूप में आए परिवर्तन के लेकर टेंडर हुए हैं। एक साल में नया मंदिर बन जाएगा। मेले के पहले इलाके की अस्थायी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। - मनोज यादव, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed