फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   This time the university will not be able to increase the admission fees

Gurugram News: इस बार दाखिला फीस नहीं बढ़ा सकेंगे विवि

Wed, 14 Jun 2023 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
This time the university will not be able to increase the admission fees
इस बार दाखिला फीस नहीं बढ़ा सकेंगे विश्वविद्यालय
विज्ञापन


एनईपी आधारित कोर्स फ्रेमवर्क लागू करने में लगेंगे अधिक संसाधन
डीएचई ने पूर्व में जारी फीस विवरण पर ही दाखिला देने के निर्देश दिए

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीकृत पोर्टल पर 17 जून से ऑनलाइन दाखिला आवेदन पुराने फीस ढांचे के आधार पर ही होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) ने दाखिला शेड्यूल के साथ ही विश्वविद्यालयों को इस सत्र में फीस नहीं बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शैक्षणिक सत्र से नई शिक्षा नीति भी यूजी कोर्स में चरणबद्ध तरीके से लागू करनी होगी। ऐसे में छात्रों को दोहरा फायदा होगा। अधिक संसाधन और कोर्स विकल्प के साथ पुराने शैक्षणिक सत्र की फीस में ही वह नए सत्र में मिलने वाले फायदों का लाभ ले सकेंगे।
छात्रों को इस बार यूजी में मेजर और माइनर विषय का विकल्प भी चुनने का मौका मिलेगा। कॉलेजवार मेजर माइनर विषय आधारित कोर्स का विवरण ऑनलाइन दाखिले के समय ही पोर्टल पर मौजूद होगा। यूजी कोर्स दाखिले में मेजर विषय का अर्थ डिग्री के मूल विषय से है। माइनर विषय मूल विषय के साथ पढ़ा जाने वाला विषय है। एनईपी के तहत बहु विषयक (मल्टीडिसीप्लिनरी) कोर्स का विकल्प केवल मेजर विषय में मिलेगा। इसके लिए कॉलेज अपने स्तर पर विषय संयोजन कर पोर्टल के जरिए एनईपी मापकों को पूरा करते हुए जानकारी निदेशालय को सौंप चुके हैं। अलग-अलग कॉलेज अपने स्तर पर यह कोर्स व संभव विषय संयोजन चुनेंगे।
विज्ञापन

---
डीएचई की ओर से जारी सभी दिशानिर्देश की पालना की जा रही है। चरणबद्ध तरीके से कोर्स में सभी बदलाव लागू किए जाएंगे। - दिनेश कुमार, कुलपति, गुरुग्राम विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed