{"_id":"60cf447d8ebc3e2da037325c","slug":"thieves-took-out-60-thousand-by-breaking-the-piggy-bank-gurgaon-news-noi5886567113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल्लक तोड़कर 60 हजार निकाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल्लक तोड़कर 60 हजार निकाल ले गए चोर
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में आजकल चोरियां खूब हो रही हैं। एक जगह चोरों ने कीमती सामान के साथ गुल्लक भी तोड़कर उसमें से करीब साठ हजार रुपये उड़ा लिये। दूसरी जगह ग्रिल काटने के बाद घर से अन्य सामान के साथ 45 से ज्यादा टोटियां और शॉवर चोरी कर ले गए। उस दौरान परिवार नैनीताल घूमने गया था। पालम विहार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के जवाहर नगर की रहने वाली कांता वशिष्ठ ने पालम विहार थाना पुलिस को बताया कि उसका एक मकान पालम विहार में भी है। जिसमें उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का रहने वाला अंकुर गुप्ता पहले तल पर किराये पर रहता है। वह अपने परिवार के साथ नैनीताल गया हुआ था। वापस आने पर देखा कि ग्रिल काटी गई है। घर में लगीं टोटिंया व शॉवर निकालने के साथ अंकुर के फ्लैट से सभी कीमती सामान चोरी हुआ है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
दूसरी ओर, सेक्टर-15 पार्ट टू में काम करने वाले पैंट्री ब्वाय सोनू ने पुलिस को बताया कि काम के बाद वापस झाड़सा में अपने कमरे में गया तो ताला टूटा हुआ था। चोरों ने उसके गुल्लक को तोड़कर 60 हजार रुपये नकद व कमरे रखा कीमती सामान चोरी कर लिया है। सदर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।