फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thermoplastic lane markings will be done on the roads from Sector-1 to 80.

Gurugram News: सेक्टर-1 से 80 तक सड़कों पर होगी थर्मोप्लास्टिक लेन मार्किंग

Mon, 02 Feb 2026 04:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Thermoplastic lane markings will be done on the roads from Sector-1 to 80.
सेक्टर रोड और दौलताबाद आरओबी की भी कराई जाएगी विशेष मरम्मत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने जा रहा है। सड़कों की विशेष मरम्मत, दौलताबाद रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत और सेक्टर-1 से 80 तक सड़कों पर थर्मोप्लास्टिक लेन मार्किंग समेत अन्य कार्य शामिल हैं। इसके लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं।
थर्मोप्लास्टिक लेन मार्किंग के सालाना रखरखाव कॉन्ट्रेक्ट के तहत सेक्टर-1 से 80 तक काम होगा। इस टेंडर के जरिये 100 किमी से ज्यादा सड़क की लंबाई पर थर्मोप्लास्टिक लेन मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और अन्य सड़क सुरक्षा मार्किंग काम किए जाएंगे। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा बैठकों के दौरान बताई गई या जनता से अनुरोध में मिली किसी भी जरूरत को भी ठेके में लिया जाएगा। एजेंसी को एक साल तक रखरखाव करना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही जीएमडीए सेक्टर-51 से 57, सेक्टर-52 से 57 और सेक्टर को बांटने वाली सड़क सेक्टर-51 व 52 के किनारे सर्विस सड़कों का विकास और विशेष मरम्मत करने की योजना बना रहा है, जिसकी कुल लंबाई 7.5 किमी होगी। यह प्रोजेक्ट इन सर्विस सड़कों की पूरी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। काम के हिस्से के रूप में, मुख्य सड़क और सर्विस रोड के बीच के ग्रीन बेल्ट को भी नीचे किया जाएगा। पैदल चलने वालों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए फुटपाथ की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके अलावा जीएमडीए ने एक किमी दौलताबाद रेलवे ओवर ब्रिज की विशेष मरम्मत के लिए भी टेंडर जारी किया है। मरम्मत के काम में बिटुमिनस कंक्रीट का उपयोग करके सड़क की री-सरफेसिंग और मजबूती शामिल है, और यह काम छह महीने की अवधि में पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी इंजीनियर अमित गोदारा ने कहा कि ये काम शहर में नियोजित और समयबद्ध इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के जरिये सड़क की स्थिति को बेहतर बनाने, कनेक्टिविटी में सुधार करने और सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed